हम दोनों (Hum Dono)
₹200.00
| Weight | 159 g |
|---|---|
| Dimensions | 24 × 14 × 1.5 cm |
90 in stock
कविताएं, कहानियां लिखते हुए कई वर्ष बीत चुके हैं। अब तक ढेरों यात्रा वृतांत भी लिख डाली है पर छोटी बड़ी सत्य घटनाओं को कहानी का जामा पहनाना मुझे अच्छा लगता है। लिखते हुए जब तब कागजों के बीच कहानी के पात्र झांक जाते हैं। अब तो कुछ न कुछ लिखते रहना भी आदत बन गई है। आज की तारीख तक आठ कहानी संग्रह छप चुकी है और ये नौवीं कहानी संग्रह “हम दोनों” आपके सामने है।
इस बीच “बसेसर की लाठी” जो मेरी पहली कहानी संग्रह थी जिसका लोकार्पण उस वक्त के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर जी के हाथों कोलकाता के महाजाति सदन में संपन्न हुआ था, उसका दूसरा संस्करण भी निकल चुका है।
इस संग्रह की सारी कहानियां मेरे ही मन की बात है इसलिए इससे ज्यादा क्या कहूं! क्या लिखूं! आप पढ़िए गर पसंद/ नापसंद आए तो एक फोन जरूर घुमाइए। स्वागत है तथा आप सबकी बेबाक राय का इंतजार रहेगा।
अंजनी प्रकाशन को इस पुस्तक हेतु आभार।
माला वर्मा
22 फरवरी, 2024



Reviews
Clear filtersThere are no reviews yet.